छंगुर बाबा का काला सच: मुख्तार अंसारी से रिश्ते और लड़कियों को फंसाने की साज़िश बेनकाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छंगुर बाबा का काला सच: मुख्तार अंसारी से रिश्ते और लड़कियों को फंसाने की साज़िश बेनकाब

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से धर्मांतरण का अवैध कारोबार चला रहे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। UP ATS और ED छांगुर बाबा के अवैध साम्राज्य के तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। इस बीच छांगुर बाबा का माफिया मुख्तार अंसारी के साथ संबंध होने की बात सामने आई है। गुरुवार को पुणे में मोहम्मद अहमद खान ने मीडिया के सामने यह बात कही कि छांगुर गिरोह का कनेक्शन मृतक माफिया मुख्तार अंसारी से भी था। इस खुलासे के बाद यूपी की राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचना तय है। लेकिन इससे इत्तर छांगुर और उसके गिरोह में शामिल तमाम लोगों की संपत्तियां खंगाली जा रही है। AGD अमिताभ यश ने कहा है कि इस गिरोह के द्वारा विदेशी फंडिंग और अवैध ढंग से अर्जित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत ध्वस्त किया जाएगा।

स्विस बैंक में भी अकाउंट
एक ओर जहां छांगुर से UP ATS पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी ओर ईडी उसके काले कारोबार की जांच में जुटी है। अभी तक जो जानकारियां सामने आई हैं, वो चौंकाने वाली है। छांगुर और उसके साथियों ने 40 NGO बनाईं और उसके नाम पर 100 से अधिक बैंक अकाउंट खोले। इन बैंक अकाउंट में अरब देशों से करोड़ों रुपए भेजे गए। जानकारी के अनुसार, दुबई, ओमान और मिडिल ईस्ट की अन्य देशों ने छांगुर को पैसे भेजे गए। इन पैसों का इस्तेमाल छांगुर ने बहराइच, बलरामपुर, नागपुर और पुणे में संपत्तियां खरीदने में की गई। साथ ही बलरामपुर में 40 कमरों का अवैध जमीन पर आलीशान भवन का निर्माण करवाया। हालांकि, इस अवैध निर्माण को पिछले तीन दिनों से ध्वस्त किया जा रहा है। साथ ही छंगुर का अन्य संपत्ति भी UP ATS के रडार पर है।

4000 से अधिक धर्मांतरण
बीते 15 सालों से छंगुर लोभ-लालच और डरा धमका कर बमरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में धर्मांतरण का अवैध कारोबार चला रहा था। छंगुर ने अब तक 4000 से अधिक लोगों का धर्मांतरण करवाया था, जिसमें 1500 से अधिक महिलाएं शामिल थीं। FIRE के अनुसार, छंगुर ‘शिजरा-ए-तैयबा’ नामक किताब के जरिए दलितों, गरीबों और महिलाओं को धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित करता था। बहराइच और बलरामपुर में छंगुर अपने आप को पीर बाबा कहकर प्रचारित करता था। छांगुर बाबा का सबसे करीबी सलाहकार अब्दुल मोहम्मद राजा, बाबा को लड़कियों को फंसाने की ट्रेनिंग दिया करता था। इस मामले नवीन रोहरा का भी नाम सामने आया है। रोहरा का स्विस बैंक में अकाउंट होने की भी जानकारी सामने आई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox