महंगी सिटी, मगर बेहाल सड़कों का हाल – बारिश ने दिखाया असली चेहरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महंगी सिटी, मगर बेहाल सड़कों का हाल – बारिश ने दिखाया असली चेहरा

गुरुग्राम/सिमरन मोरया/- हर साल की तरह इस साल भी बारिश ने गुरूग्राम का बुरा हाल कर दिया है। करोड़ों-करोड़ों के घर और बड़े अपार्टमेंट होने के बावजूद हर बारिश में गुरुग्राम डूब जाता है। सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। 9 जुलाई की बारिश ने साइबर सिटी ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। साथ ही सरकार के सभी दावे भी फेल हो गए।    

बुधवार को भारी बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर जाने के बाद गुरुग्राम का बुरा हाल हो गया। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुरुग्राम की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। भारी बारिश की वजह से यातायात काफी ज्यादा प्रभावित रहा। सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला। लोगों की गाड़ियों सड़कों पर फंस गई। गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड पर कल रात से एक ट्रक खाई में फंसा गया है। यह खाई तब बनी जब ट्रक के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

प्रशासन के सभी दावे हुए फेल
गुरुग्राम में कल देर शाम से मूसलाधार बारिश हुई। तेज आंधी और बारिश आने से जगह-जगह गाड़ियां खराब हुई।  अंडरपास और सड़कों पर पानी भरा। 5 घंटे तक ट्रैफिक से जाम लगा रहा। लोगों के घरों में पानी घुस गया। सड़कें  तालाब बन गई। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के सभी दावे फेल गए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox