दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने दो अलग-अलग अभियानों के दौरान दो शातिर ऑटो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की दो पहिया गाड़ियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के साथ ही हाल के दिनों में AATS द्वारा बरामद किए गए वाहनों की कुल संख्या पाँच हो गई है।
पहले मामले में पुलिस ने सद्दाम पुत्र साबिर आलम, निवासी राजू एक्सटेंशन, द्वारका को चोरी की Hero Passion Pro बाइक के साथ दबोचा। वहीं, दूसरे मामले में सौरभ उर्फ गोलू पुत्र किशोर राय, निवासी निहाल विहार, दिल्ली को पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी की दो Honda Activa स्कूटी बरामद की गईं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़े वाहन चोर गिरोह का हिस्सा हैं या नहीं।
द्वारका AATS टीम की इस सफलता से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर