
नजफगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नजफगढ़ के नगली गांव में एक घर के कमरे से 16 साल के लड़के और लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नजफगढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है फिलहाल पुलिस जांच की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि किशोर और किशोरी एक-दूसरे से प्रेम करते थे और पहले भी इनके रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो चुका था, जो कोर्ट तक पहुंचा था.बाद में समझौता हुआ लेकिन दोनों में रिश्ता चलता रहा.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम लड़की के घर में दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि समझौते के वक्त लड़की के चाचा ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी. अब उनका आरोप है कि लड़की पक्ष ने साजिश के तहत लड़के को घर बुलाया और फिर दोनों की हत्या कर दी।
घटना के बाद से लड़की पक्ष के लोग मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं और किसी भी बयान से इनकार कर रहे हैं. जिस कमरे से शव मिले वो लड़की का कमरा बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत