भारत के लिए खतरे की घंटी! CDS चौहान बोले– चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश का गठजोड़ चिंताजनक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत के लिए खतरे की घंटी! CDS चौहान बोले– चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश का गठजोड़ चिंताजनक

-तीनों देशों की बढ़ती नजदीकी भारत की राजनीतिक चुनौतियां बढ़ा सकती है- अनिल चौहान

सिमरन मोरया/- भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की बढ़ती करीबीयों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। CDS अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा है कि इन देशों का अपने हितों को लेकर एक-दूसरे के प्रति झुकाव से भारत की स्थिरता और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

पहली बार दो परमाणु संपन्न देशों में संघर्ष- CDS
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 से 10 मई के बीच हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि शायद यह पहली बार हुआ है जब दो परमाणु हथियार से संपन्न देश सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल हुए हैं।

चीन-पाकिस्तान पर क्या बोले CDS?
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ और भारत के प्रति उनके समान हित का भी जिक्र किया। सीडीएस चौहान ने कहा कि पाकिस्तान ने बीते 5 साल में अपने 70 से 80 फीसदी हथियार और उपकरणों को चीन से ही हासिल किया है। चीन की सैन्य कंपनियों की पाकिस्तान में वाणिज्यिक देनदारियां भी हैं।

CDS ने भारत के लिए क्या खतरा बताया?
सीडीएस अनिल चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में आर्थिक संकट ने ‘बाहरी शक्तियों’ को अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका दे दिया है। इस कारण भारत के लिए कमजोरियां पैदा हो सकती हैं। सीडीएस ने आगे कहा- ‘‘चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हितों में संभावित समानता है और इसका भारत की स्थिरता एवं सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox