शुभमन गिल पर फिदा हुए रवि शास्त्री, बोले– एक कप्तान से और क्या चाहिए!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शुभमन गिल पर फिदा हुए रवि शास्त्री, बोले– एक कप्तान से और क्या चाहिए!

- लीड्स टेस्ट मैच में 147 रनों की पारी

क्रिकेट/टेस्ट मैच/सिमरन मोरया/- टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इन दिनों टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तानी के साथ-साथ वह बल्ले से भी जमकर रन बना रहे हैं। लीड्स टेस्ट मैच में उन्होंने 147 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 269 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में वह 161 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री ने उनकी जमकर तारीफ की है।

शुभमन गिल की तारीफ में रवि शास्त्री ने क्या कहा?
रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में फुल मार्क दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुझे ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन की याद दिलाते हैं, जिनका टेस्ट क्रिकेट में 99.94 का अद्भुत औसत रहा है। शास्त्री ने स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट में कहा कि एक कप्तान के तौर पर बेस्ट। 10 में से 10 अंक। मेरा मतलब है कि आप एक कप्तान से इससे ज्यादा कुछ मांग ही नहीं सकते। आप सीरीज में 1-0 से पीछे थे, आप वहां से आते हैं और ब्रेडमैन जैसी बैटिंग करते हैं। 269 और 161 रन और आप मैच भी जीतते हैं।

इस पॉडकास्ट में शास्त्री के साथ इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन, नासिर हुसैन और भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी मौजूद थे। शास्त्री ने आगे कहा कि पहले टेस्ट में आपकी कप्तानी बहुत रिएक्टिव थी। आप गेंद के पीछे भाग रहे थे। लेकिन अगले मैच में आप बहुत प्रोएक्टिव थे। आपने आकाश दीप जो चुनकर इंग्लैंड के हालात में संभवतः अपने बेस्ट तेज गेंदबाज उतार दिया जो इंग्लैंड को सीरीज में आगे भी परेशान करता रहेगा।

आकाशदीप को तीसरे टेस्ट मैच में भी मिल सकता है मौका
आपको बता दें कि आकाश दीप का प्रदर्शन दूसरे टेस्ट मैच में काफी अच्छा रहा था। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट निकाले थे, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट निकाले। इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इस बेहतरीन गेंदबाजी को देखने के बाद तीसरे टेस्ट मैच में भी उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि तीसरे टेस्ट मैच में उनके पास जसप्रीत बुमराह भी उपलब्ध होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox