सावन में जन्मे लोग होते हैं खास, जानिए क्या कहती है इनकी खूबियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावन में जन्मे लोग होते हैं खास, जानिए क्या कहती है इनकी खूबियां

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सावन का महीना भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जिन लोगों का जन्म इस माह में होता है उनमें क्या खूबियां देखने को मिलती है। सावन के महीने को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस माह में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। शिव भक्त इस दौरान महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे में इस माह में जन्म लेने वालों पर भी भोलेनाथ की कृपा बताई जाती है। हम भी आज आपको बताने वाले हैं कि सावन के माह में जिन लोगों का जन्म होता है उनमें क्या खूबियां देखने को मिलती हैं।

सावन के माह में जन्म लेने वालों की खूबियां
धर्म और आध्यात्म में रुचि- जिन लोगों का जन्म सावन के महीने में होता है वो धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। इसलिए इनका घर परिवार का माहौल भी आपको सकारात्मक मिलता है। रचनात्मक- सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोग रचनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हैं। आप इन्हें संगीत, अभिनय आदि के क्षेत्र में देख सकते हैं। दुनिया को दिखाने के लिए नहीं बल्कि खुद को संतुष्ट और व्यस्त रखने के लिए भी ये लोग कला का सहारा ले सकते हैं। किसी को नहीं देते धोखा- सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोगों को ईमानदार माना जाता है। जिस किसी से भी ये नजदीक होते हैं उसे किसी भी हालात में धोखा नहीं देते। इसलिए सामाजिक स्तर पर उनकी पकड़ अच्छी हो सकती है। उनके मित्र होते हैं।

भावुकता- इस महीने में जन्म लेने वाले लोग बेहद भावुक आपको नजर आ सकते हैं। ये अपने आसपास के लोगों को परेशान नहीं देख सकते, दूसरों की पीड़ा को ये अपनी पीड़ा समझ लेते हैं। इसलिए अपने करीबियों की मदद करने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। करियर और शिक्षा- इन लोगों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। भोलेनाथ की कृपा से ये उच्च पदों तक पहुंचने में भी कामयाब रहते हैं। ज्यादातर इन लोगों को क्रिएटिव फील्ड में सफल होते देखा गया है।

पारिवारिक जीवन- घर परिवार में ये एक लीडर की तरह अपने घर को व्यवस्थित रखते हैं। अगर ये घर के बड़े हों तो अपनी बातों से सबको प्रभावित करते हैं, अगर छोटे हों तो आदर-सत्कार से ये बड़ों का दिल जीतने वाले होते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को इस माह में जन्म लेने वाले भली भांति समझते हैं और उन्हें निभाते भी हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox