विराट कोहली ने इशारों में बताया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का बड़ा कारण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विराट कोहली ने इशारों में बताया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का बड़ा कारण

-ऐसे बयान से पूरा क्रिकेट जगत रह गया हैरान

क्रिकेट/सिमरन मोरया/- वर्ल्ड क्रिकेट के महान प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जब मई महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया तो पूरा वर्ल्ड क्रिकेट हैरान रह गया। सभी फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के आगामी इंग्लैंड दौरे पर कोहली सफेद जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन उनका ये फैसला किसी झटके से कम नहीं था। कोहली ने अब पहली बार टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इसे इशारे से समझाया है।

मुझे अपनी दाढ़ी हर चार दिन में रंगनी पड़ती है
विराट कोहली इस समय लंदन में हैं और उन्होंने 8 जुलाई को युवराज सिंह द्वारा आयोजित चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें वहां पर मौजूद होस्ट गौरव कपूर ने उनसे टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी को काला रंग दिया था। आप जानते हैं कि यह वो समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को रंग रहे हैं। कोहली ने इस बयान के जरिए साफ इशारा दिया कि उन्होंने अपनी उम्र को देखते हुए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया। कोहली की उम्र अभी सिर्फ 36 साल है और वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अब वनडे में ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

टीम इंडिया के प्लेयर्स से भी कोहली ने की मुलाकात
भारतीय टीम जो अभी शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है, उसे 10 जुलाई से सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड में खेलना है। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स इस चैरिटी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिनकी मुलाकात विराट कोहली से भी हुई थी। वहीं कोहली ने युवी के साथ अपनी दोस्ती पर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह भारतीय टीम में नए थे तो युवराज सिंह के अलावा हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की थी। हमारा मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बहुत अच्छा रिश्ता रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox