नंदानगर में ओलावृष्टि से तबाही, मोख वैली में जनजीवन अस्त-व्यस्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नंदानगर में ओलावृष्टि से तबाही, मोख वैली में जनजीवन अस्त-व्यस्त

चमोली/अनीशा चौहान/-  चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड अंतर्गत धुर्मा, मोख और कुण्डी गांवों में बीती रात्रि हुई भीषण ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण पूरे मोख वैली क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मोक्ष नदी के समीप स्थित गांव सेरा को भी खतरे की जद में माना जा रहा है।

लगातार बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर भारी मलबा आ गया है और कई सड़कें पूर्णतः जमींदोज हो चुकी हैं। इससे संपूर्ण घाटी का बाज़ार से संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भीषण संकट का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से चमोली के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक आकलन में कृषि भूमि, आवासीय भवनों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान की पुष्टि हुई है। फिलहाल प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं, साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षा की तीव्रता रातभर बनी रही, जिससे नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ा और कई जगहों पर पानी घरों में भी घुस गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है, जिससे खतरा और बढ़ सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox