सिद्धनाथ अपार्टमेंट में लगी आग से मचा हड़कंप, पटना में 5 फ्लैट खाक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिद्धनाथ अपार्टमेंट में लगी आग से मचा हड़कंप, पटना में 5 फ्लैट खाक

पटना/अनीशा चौहान/-   पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथ अपार्टमेंट में रविवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में आसपास के करीब 5 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के तुरंत बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोग डर और घबराहट में इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाया गया। थोड़ी ही देर में दमकल की 10 गाड़ियाँ पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा आग का कारण
स्थानीय थाना प्रभारी संजय शंकर के अनुसार, आग की लपटें बहुत तेज़ी से फैल गईं, जिससे कई फ्लैट प्रभावित हुए। आग लगने की वजह प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन फाइनल रिपोर्ट जांच के बाद ही आएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्याम मंदिर रोड स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट से अचानक धुंआ उठता देखा गया, लेकिन जब तक कुछ समझा जाता, आग चारों तरफ फैल चुकी थी। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, जिससे आग फैलती चली गई। इसके कारण इलाके के लोगों में गहरी नाराज़गी देखी गई। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी।

लगातार बढ़ रही आग की घटनाएं, चिंता में प्रशासन
गौरतलब है कि पटना में पिछले कुछ समय में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इससे पहले भी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में दुकानों, अपार्टमेंट और कार्यालयों में आग लग चुकी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि हर अपार्टमेंट में फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox