लखनऊ में धर्मांतरण के बाद 12 मुस्लिमों की ‘घर वापसी’, अपनाया सनातन धर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लखनऊ में धर्मांतरण के बाद 12 मुस्लिमों की ‘घर वापसी’, अपनाया सनातन धर्म

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक धार्मिक आयोजन के तहत 12 लोगों ने इस्लाम छोड़कर पुनः हिंदू धर्म में वापसी की। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में गोमती नगर के शिव भोला मंदिर में आयोजित किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें सभी 12 लोगों को त्रिपुंड लगाया गया और भगवा वस्त्र पहनाए गए।

इस्लाम छोड़ दोबारा हिंदू धर्म अपनाया
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अनुसार, इन 12 लोगों को विभिन्न कारणों से इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। कुछ को प्रलोभन जैसे पैसे और नौकरी का लालच दिया गया, जबकि कुछ के साथ कथित तौर पर दबाव या ब्लैकमेल की गई। इनमें से कुछ लोग लव जिहाद के शिकार भी बताए गए हैं। परिषद का कहना है कि ये लोग अपनी इच्छा से अपने मूल धर्म में वापस लौटना चाहते थे। इसलिए इस आयोजन का हिस्सा बने।

गोमती नगर के शिव भोला मंदिर में सुबह 9:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजन का आयोजन किया। सभी 12 लोगों को त्रिपुंड (माथे पर चंदन से बनी तीन रेखाएं) लगाया गया और भगवा वस्त्र प्रदान किए गए। जो हिंदू धर्म में पवित्रता और सनातन संस्कृति का प्रतीक माने जाते हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी भी रही ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox