
वाराणसी/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘काशी को क्योटो बनाने’ की हकीकत पहली ही बारिश में सामने आ गई। वाराणसी में सोमवार को हुई पहली तेज बारिश ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की पोल खोल कर रख दी। गिलट बाजार चौराहे के पास बनी नई सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क हाल ही में बनाई गई थी और इसे क्योटो स्टाइल सड़क का नाम दिया गया था। लेकिन पहली ही तेज बारिश में सड़क का यह हाल देख लोग आक्रोशित हो उठे। सड़क के बीचों-बीच बने इस गहरे गड्ढे से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में जमकर लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने गड्ढे को अस्थाई तौर पर भरने का काम शुरू किया है, लेकिन लोग इसकी स्थायी जांच और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
वाराणसी में जिस सड़क को क्योटो की तर्ज पर विकसित किया गया, उसकी यह हालत सवाल खड़े कर रही है कि क्या काशी का विकास सिर्फ दिखावा बन कर रह गया है?





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!