
केदारनाथ/अनीशा चौहान/- केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले यात्रियों को इस समय असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि छोटी पार्किंग से आगे गौरीकुण्ड की ओर जाने वाला मार्ग भारी मलबा और पत्थर आने के कारण पूरी तरह बाधित हो गया है।

इसके अतिरिक्त मुनकटिया के पास भी मार्ग अवरुद्ध है, जिससे सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर सभी प्रकार की आवाजाही पूर्णतः बंद कर दी गई है। इन दो स्थानों पर रास्ता बंद होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। सोनप्रयाग पहुंच चुके श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है, और अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी इस समय संवेदनशील बना हुआ है और कुछ स्थानों पर यह क्षतिग्रस्त भी हो चुका है। संबंधित कार्यदायी संस्थाएं मलबा हटाने और मार्ग बहाल करने में जुटी हैं।
प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए ही यात्रा पर निकलें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। जैसे ही मार्गों की स्थिति सामान्य होगी, यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों से संयम और सहयोग की अपील की गई है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!