
बॉलीवुड/सिमरन मोरया/- बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक रिलीज हो चुका है। फिल्म का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा साझा किए गए तीन मिनट के टीजर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक
03 जुलाई को फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में रामायण की पौराणिक कथा को आधुनिक सिनेमा तकनीक के साथ पेश किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर को धनुषधारी राम के रूप में दिखाया गया है, जिनकी आंखों में दृढ़ संकल्प और शांति का अनोखा मिश्रण नजर आता है। वहीं, यश का रावण अवतार दमदार और डरावना है, जो लंकापति की भव्यता और क्रूरता को बखूबी दर्शाता है। टीजर में राम और रावण के बीच होने वाले युद्ध की झलक दिखाई गई है। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक, जिसे हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है।
सोशल मीडिया पर आई बाढ़
टीजर ने रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर #JaiShriRam और #RamayanaFirstLook जैसे हैशटैग्स के साथ अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर फैंस ने एक यूजर ने लिखा ‘रणबीर का राम अवतार और यश का रावण लुक देखकर रोंगटे खड़े हो गए। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाएगी।’ एक अन्य फैन ने कहा ‘VFX और सेट डिजाइन को देखकर लगता है कि यह हॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म से कम नहीं। कई फैंस ने यह भी कहा कि टीजर देखकर वे भावुक हो गए, क्योंकि यह रामायण की कहानी को उसकी मूल भावना के साथ पेश करता है।
फिल्म की स्टारकास्ट और बजट
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर (राम), यश (रावण) के रोल में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी, जो माता सीता की भूमिका में हैं, की मासूमियत और गरिमा भी टीजर में झलकती है। सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), और रकुल प्रीत सिंह (सूर्पनखा) जैसे सितारों इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इस फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप