‘रामायण’ के टीजर से छाया जादू: रणबीर-यश की जोड़ी ने फैंस को कर दिया दीवाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘रामायण’ के टीजर से छाया जादू: रणबीर-यश की जोड़ी ने फैंस को कर दिया दीवाना

बॉलीवुड/सिमरन मोरया/- बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक रिलीज हो चुका है। फिल्म का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा साझा किए गए तीन मिनट के टीजर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक
03 जुलाई को फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में रामायण की पौराणिक कथा को आधुनिक सिनेमा तकनीक के साथ पेश किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर को धनुषधारी राम के रूप में दिखाया गया है, जिनकी आंखों में दृढ़ संकल्प और शांति का अनोखा मिश्रण नजर आता है। वहीं, यश का रावण अवतार दमदार और डरावना है, जो लंकापति की भव्यता और क्रूरता को बखूबी दर्शाता है। टीजर में राम और रावण के बीच होने वाले युद्ध की झलक दिखाई गई है। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक, जिसे हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है।

सोशल मीडिया पर आई बाढ़
टीजर ने रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर #JaiShriRam और #RamayanaFirstLook जैसे हैशटैग्स के साथ अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर फैंस ने एक यूजर ने लिखा ‘रणबीर का राम अवतार और यश का रावण लुक देखकर रोंगटे खड़े हो गए। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाएगी।’ एक अन्य फैन ने कहा ‘VFX और सेट डिजाइन को देखकर लगता है कि यह हॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म से कम नहीं। कई फैंस ने यह भी कहा कि टीजर देखकर वे भावुक हो गए, क्योंकि यह रामायण की कहानी को उसकी मूल भावना के साथ पेश करता है।

फिल्म की स्टारकास्ट और बजट
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर (राम),  यश (रावण) के रोल में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी, जो माता सीता की भूमिका में हैं, की मासूमियत और गरिमा भी टीजर में झलकती है। सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), और रकुल प्रीत सिंह (सूर्पनखा) जैसे सितारों इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इस फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox