फरीदाबाद में 8000 मकानों पर एमसीडी ने चिपकाया नोटिस ,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फरीदाबाद में 8000 मकानों पर एमसीडी ने चिपकाया नोटिस ,

- सीएम हाउस तक पहुंचा मामला

फरीदाबाद/सिमरन मोरया/- हरियाणा के फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी में करीब 8000 मकानों को सरेंडर करने का नोटिस पुनर्वास विभाग की तरफ यहां रहने वाले लोगों को दिया गया है। जिसके बाद कई सालों से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को सर से छत छीनने का डर सोने नहीं दे रहा है। लोगों को कहना है कि वह पिछले करीब 50 साल से यहां रह रहे है। उनके पास यहां का बिजली बिल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड , राशन कार्ड बना हुआ है। हर चुनाव में वो लोग वोट करते आ रहे है।

पुनर्वास विभाग तहसीलदार ने लगाया नोटिस
26 जून को नेहरू कालोनी में बने मकानों को सरेंडर करने का नोटिस पुनर्वास विभाग तहसीलदार विजय सिंह की तरफ से लगाया गया था। नोटिस में साफ लिखा गया है कि यहां रहने वाले लोगों ने विभाग की 60एकड़ जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान मनाए है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि लोगों को अपने मकानों को विभाग को सरेंडर करने के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। अगर वक्त रहते कब्जा सरेंडर नहीं किया गया तो 10 जुलाई से विभाग स्वयं कब्जा खाली कराएगा।

नेहरू कालोनी मे करीब 8हजार मकान
नेहरू कालोनी में इस समय छोटे और बड़े मिलाकर 8हजार के करीब मकान है। यहां पर रहने वाले लोगों के संख्या कई लाख के करीब है। ऐसे में नोटिस जारी होने के बाद यहां के लोग लगातार विरोध जता रहे है। शहर के चौक से लेकर लघु सचिवालय तक ये लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके है।

सालों से बसे है परिवार
नेहरू कालोनी के रहने लोगों ने बताया कि पिछले करीब 50 सालों से उनका परिवार यहां पर रह रहा है। 46 साल के रामसिंह ने बताया कि उनका जन्म यहीं पर हुआ था। करीब 60 साल की सुमित्रा देवी ने बताया कि पिछले 22 सालों से वह यहां रह रही है। एक शख्स ने बताया कि साल 1977 से पहले से ही उनका परिवार यहां पर बसा था उसके पास 1977का वोटर कार्ड भी मौजूद है। 1980 में आकर बसे शिवराज ने कहा कि सालों से वो लोग यहां पर रह रहे है। ऐसे में उनके मकान कैसे अवैध हो सकते है।

सभी कागजात पास में
लोगों ने कहा कि उनके घरों का वो नगर निगम में टैक्स भरते आ रहे है। बिजली का बिल देते आ रहे है, उनका आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड इन्हीं मकानों के पते पर बना हुआ है। उनके हर कागजात में यही का पता दिया गया है। अगर उनके मकान अवैध है तो प्रशासन उनसे टैक्स क्यों ले रहा है।

एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की योजना
फरीदाबाद में मेट्रो चौक से सैनिक कॉलोनी रोड तक जाम खत्म करने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। यह  एलिवेटेड फ्लाईओवर मेट्रो चौक से शुरू होकर एनआईटी तीन होते हुए सैनिक कॉलोनी मोड़ तक जाएगा। ऐसे में गुरुग्राम जाने वाले इस फ्लाईओवर का प्रयोग करेंगे। वहीं जिन लोगों को अंदर की कालोनियों में जाना है। वह नीचे से जा सकेंगे। इसको लेकर इस जमीन को खाली कराने की बात कही जा रही है।

लोग बोले हमारे लिए पुनर्वास की व्यवस्था हो
नेहरू कालोनी में रहने वाले लोगों ने कहा कि अगर उनके मकानों को सरेंडर कर लिया जाता है। तो प्रशासन को उनके रहने के लिए कोई इंतजाम करना चाहिए। प्रशासन ने उनको नोटिस देकर मकान खाली करने के लिए बोल दिया है ऐसे में वो परिवार को लेकर कहा पर जाएंगे।

तहसीलदार बोले उच्च अधिकारियों के पास मामला
पुनर्वास विभाग तहसीलदार विजय सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी है। उनके आदेश तक के लिए किसी प्रकार की कोई तोड़-फोड़ अभी नही की जा रही है। सरकार के पास भी पूरे मामले की जानकारी है। इन कब्जाधारियों को पहले मौखिक रूप से कई बार चेताया जा चुका था, लेकिन किसी प्रकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

सीएम हाउस तक पहुंचा मामला
बडखल से बीजेपी के विधायक धनेश अदलखा  ने कहा कि ये इलाका उनकी विधानसभा में आता है। यहां पर किसी भी मकान को टूटने नहीं दिया जाएगा। ये मामला सीएम के संज्ञान में भी है, हमारी सरकार सबको बसाने में विश्वास रखती है। उनके रहते हुए किसी के मकान को कोई आंच नहीं आएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox