श्री श्याम लखदातारी महोत्सव में गूंजे भजनों के सुर 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री श्याम लखदातारी महोत्सव में गूंजे भजनों के सुर 

-हजारों श्याम प्रेमियों ने बाबा के जोत रूप के किए दर्शन -नजफगढ़ में श्री लखदातारी सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य वार्षिक महोत्सव में फूल वर्षा, इत्र वर्षा और 56 भोग का विशेष आयोजन

नई दिल्ली/नजफगढ़/- नजफगढ़ स्थित श्याम विहार फेस-1, गली नंबर 12 में श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार द्वारा आयोजित द्वितीय वार्षिक श्री श्याम लखदातारी महोत्सव भक्ति और आस्था के रंगों से सराबोर रहा। बाबा की सेवा में समर्पित इस महोत्सव में दिल्ली और हरियाणा से हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी एकत्र हुए और बाबा के जोत रूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जी द्वारा पूजा अर्चना और समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री श्याम सुंदर शर्मा एवं उनके परिवार द्वारा जोत प्रज्वलन से हुई। इसके बाद कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक शामिल हुए।

भजनों की सजी सुरमयी शाम
भक्ति रस से भरे इस आयोजन में टी-सीरीज़ फेम अरुण देव, समिति अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी, शकुंतला शर्मा, ख़ुशी सोलंकी, रानी ठाकुर, हर्षिता वर्मा और अंशुल सांवरिया ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम दरबार में हाजिरी लगाई। मंच संचालन का ज़िम्मा अशोक रोहिल्ला ने संभाला और श्रोताओं को पूरे कार्यक्रम से भावनात्मक रूप से जोड़े रखा।

भव्य श्रृंगार और सेवाओं का संगम
समिति के संस्थापक एवं संचालक शिव शंकर पंडित जी ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में इत्र वर्षा, फूल वर्षा और भव्य श्रृंगार की विशेष व्यवस्था की गई थी।
संगीत की व्यवस्था गणेश साउंड और सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने संभाली, जबकि श्रृंगार और ज्योत सेवा का संचालन संदीप राजपूत द्वारा किया गया।
जोड़ा सेवा की जिम्मेदारी श्री श्याम चरण सेवा परिवार, पपरावट ने निभाई, और श्याम रसोई सेवा का प्रबंध वीर बर्बरीक सेवा समिति, द्वारका मोड़ द्वारा किया गया। इत्र सेवा में विकास का विशेष सहयोग रहा।

प्रसाद और सेवा भाव का अद्वितीय उदाहरण
कार्यक्रम में शामिल हुए सभी भक्तों के लिए एक समान 56 भोग प्रसाद और विशेष श्री श्याम रसोई की व्यवस्था की गई, जिससे सेवा और समर्पण का भाव हर किसी को महसूस हुआ।

डिजिटल माध्यम से भी जुड़ा जनसैलाब
पूरे कीर्तन का यूट्यूब लाइव प्रसारण “श्री श्याम निशान” चैनल के माध्यम से किया गया, जिससे देश-विदेश में बैठे श्याम प्रेमियों ने भी बाबा के दरबार के दर्शन किए।

अंत में समिति द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों, सेवा मंडलों और कलाकारों को बाबा की छवि देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन भक्ति, सेवा, और संगठन की भावना का एक अनुपम उदाहरण बना, जो लंबे समय तक भक्तों के हृदय में गूंजता रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox