
नई दिल्ली/- द्वारका सेक्टर-3 स्थित पॉकेट-16, आदर्श अपार्टमेंट एवं पालम ड्रेन के मध्य से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर फैली गंदगी के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने गंभीर चिंता जताई है। सड़क के दोनों ओर सफाई कर्मचारियों और कुछ असंवेदनशील नागरिकों द्वारा नियमित रूप से कूड़ा फेंके जाने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध व अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है।

यह सड़क मधु विहार, राजपुरी, महावीर एन्क्लेव सहित कई रिहायशी कॉलोनियों को जोड़ती है और आसपास के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख मार्ग भी है। क्षेत्रवासियों, विशेष रूप से आदर्श अपार्टमेंट के निवासियों, को इस गंदगी के कारण अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं आरडब्ल्यूए मधु विहार के अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह सोलंकी ने कई बार उपायुक्त (नजफगढ़ जोन) से शिकायतें दर्ज कराई हैं। उनके अनुसार अधिकारियों द्वारा आश्वासन एवं कार्रवाई के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।
समस्या के स्थायी समाधान हेतु श्री सोलंकी ने दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ ज़ोन की चेयरमैन श्रीमती सविता पवन शर्मा को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने आग्रह किया है कि कूड़ा निस्तारण स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए और उक्त मार्ग की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरे और स्वस्थ वातावरण में जीवन यापन का अधिकार मिल सके।
सोलंकी ने क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत