चमोली/अनीशा चौहान/- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्रपाल स्लाइडिंग से पहले और भनेर पानी क्षेत्र में भारी बोल्डर व मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। चमोली जनपद के अंतर्गत आने वाले इस राजमार्ग पर पीपलकोटी और नंदप्रयाग के बीच यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। वर्तमान में सड़क को खोलने का कार्य प्रशासन द्वारा जारी है।
प्रशासन के अनुसार, मार्ग में कई अन्य स्थानों पर भी भारी मलबा व पत्थर गिरने की सूचना है, जिससे रास्ता पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसके चलते बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल जहां हैं वहीं सुरक्षित स्थान पर रुके रहें।
यात्रियों को रोकने के निर्देश
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा भी यात्रियों को कमेड़ा, घोलतीर, व रुद्रप्रयाग क्षेत्र में रोका जा रहा है। पुलिस व प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि जब तक चमोली जनपद के अंतर्गत आने वाला मार्ग पूरी तरह सुचारु नहीं हो जाता, तब तक कोई भी यात्री आगे की यात्रा न करें।
प्रशासन ने यह भी बताया कि मौसम की स्थिति और मलबा हटाने की प्रक्रिया पर निरंतर नजर रखी जा रही है, और जैसे ही मार्ग सुरक्षित रूप से खुल जाएगा, यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन की ओर से दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा