थिरपाक गांव में भारी बारिश से तबाही, मलबे में दबकर 1 बैल और 2 बकरियों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

थिरपाक गांव में भारी बारिश से तबाही, मलबे में दबकर 1 बैल और 2 बकरियों की मौत

-घरों और खेतों में घुसा मलबा

नंदानगर/अनीशा चौहान/- नंदप्रयाग के थिरपाक गांव में कल रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। गांव के समीप बहने वाले बरसाती नाले ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए गांव में घुसकर कई घरों को क्षति पहुंचाई। नाले का पानी और मलबा घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

गांव के पास बनी सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गईं और कई शौचालय भी बह गए। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान दो गोशालाएं मलबे की चपेट में आ गईं, जिनमें एक बैल और दो बकरियों की मौत हो गई। मृत मवेशी ग्रामवासी गरीब लाल के थे। इसके साथ ही खेतों में मलबा भर जाने से फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

इन परिवारों को खतरा
ग्राम थिरपाक के देवाशीष कुमार, सज्जन लाल, मनोहर लाल, रोशन कुमार, रघुलाल और गरीब लाल के मकान अब भी खतरे की जद में हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक सहायता नहीं पहुंच पाई है।

नदियों में उफान
उधर, नंदानगर की चुफलागाड़ और नंदाकिनी नदी भी कल रात उफान पर रहीं। लगातार हो रही बारिश ने नदियों के जलस्तर को खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया। फिलहाल अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षा उपायों की मांग की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox