बिटिया के जन्मदिन पर परिजनों ने लगाए पौधे, कॉलोनी वासियों को किया जागरूक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिटिया के जन्मदिन पर परिजनों ने लगाए पौधे, कॉलोनी वासियों को किया जागरूक

-प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने दिया साथ, बताया प्रकृति का महत्व

नजफगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नजफगढ़ की अर्जुन पार्क कॉलोनी के महिला पार्क में परिजनों ने बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर बच्चों ने पौधारोपण को लेकर कॉलोनी वासियों को जागरूक किया। वहीं प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों को पौधे उपलब्ध करा कर प्रकृति का महत्व समझाया।

जन्मदिन पर अपनाया वृक्षारोपण
बता दें कि 27 जून शुक्रवार को बिटिया गायत्री वर्मा का जन्मदिन था। गायत्री का यह 11वां जन्मदिन था जिसे विशेष बनाने के लिए उसके माता-पिता भाई बहन और दोस्तों ने मिलकर महिला पार्क में 11 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल तथा संरक्षण की भी जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर प्रकृति भक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बच्चों को पौधे उपलब्ध कारण कराए और पौधारोपण में अपना पूरा सहयोग दिया उन्होंने बच्चों को प्रकृति की महत्ता को समझाते हुए कहा कि प्रकृति हमारी माँ है हम इसका जितना ध्यान रखेंगे उतना ही हमारा जीवन सुखमय व खुशियों से भरा होगा। इसलिए हम सबको पौधे जरूर लगाने चाहिए। इस अवसर पर  प्रीति, वासु, देव, रचना, सोना, वैष्णवी, परी और अर्जुन के साथ-साथ प्रकृति भक्त फाउंडेशन के सदस्य अश्वनी शर्मा, विक्रम चौहान और मोहिनी शर्मा ने भी पौधारोपण किया तथा सभी को प्रकृति के संरक्षण की शपथ दिलाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox