
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अरविंद केजरीवाल पर भले ही भ्रष्टाचार के कितने भी आरोप लगे हो या वो जेल गए हो लेकिन केजरीवाल एक ऐसा व्यक्तित्व है जो अकेले भाजपा को टक्कर दे सकता हैं। यह उनकी ही नीतियां है जिसके चलते आम आदमी पार्टी, कांग्रेस का विकल्प बनी है और अब उपचुनाव में जीत के बाद तो भाजपा के लिए भी आप ने खतरे की घंटी बजा दी है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में अंदरूनी दबाव के चलते भले ही राज्यसभा में जाने से मना कर दिया हो लेकिन उनके तर्कों का किसी के पास जवाब नहीं है।
आईये अब जानते है आप संयोजक केजरीवाल क्यों जरूरी है राज्य सभा के लिए :-
जिस तरह से पूरे देश में विपक्ष सिकुड़ता जा रहा है और एक-एक कर सभी राज्यों में भाजपा की सरकारें बन रही है। ऐसी स्थिति में भी आम आदमी पार्टी द्वारा उपचुनावों में पांच में से दो सीटें हासिल करना दर्शाता है कि देश में आप का जनाधार है और यही वह पार्टी है जो भाजपा के लिए सिरदर्द बनी हुई है। भाजपा ने भले ही दिल्ली में आप को सत्ता से बाहर कर दिया लेकिन फिर भी केजरीवाल, आतिशी व संजय सिंह जैसे चेहरे आम आदमी पार्टी को जीवित रखे हुए हैं।
आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा
केजरीवाल आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। हालांकि आज वो भले ही मुख्यमंत्री ना हो लेकिन उन्होने दिल्ली में लगातार 10 साल आप की सरकार चलाई है। जिसकारण केजरीवाल आज पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। आज देश में विपक्ष को मजबूती के लिए केजरीवाल जैसे नेता के आगे आने की जरूरत है।
देश आज केजरीवाल की तरफ देख रहा
देश आज केजरीवाल की तरह देख रहा है। देश में जिस तरह से विपक्ष खत्म होता जा रहा है उसे देखते हुए आज देश को कुछ बड़े व अच्छे नेताओं की जरूरत है और केजरीवाल एक ऐसे नेता है जो कांग्रेस व भाजपा को टक्कर दे सकते हैं।
राज्यसभा में संजय सिंह के साथ केजरीवाल के आने से भाजपा पर बनेगा दबाव
एक कहावत है कि अकेला चना भाड़ नही फोड़ सकता लेकिन एक और एक मिलकर 11 होते हैं जो पूरी संसद में तहलका मचा सकते हैं। संजय सिंह पहले ही राज्यसभा में पार्टी का झंडा उठाये हुए हैं। लेकिन केजरीवाल के आ जाने से राज्यसभा में विपक्ष की आवाज को और ताकत मिलेगी और विपक्ष देश के लिए अच्छा कर पायेगा।
गुटबाजी से ऊपर उठकर देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत
आज आप पार्टी में भी गुटबाजी नजर आ रही है लेकिन केजरीवाल पर राज्यसभा के लिए दांव खेलना पार्टी के लिए काफी फायदेमंद होगा। इतना ही नही राज्यसभा में केजरीवाल की बहस व सवालों से विपक्ष को ताकत तो मिलेगी ही साथ ही भाजपा पर भी दबाव बनेगा जो देश व जनता के लिए फायदेमंद होगा।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त