
चंडीगढ/शिव कुमार यादव/- पंजाब विजिलेंस टीम ने 540 करोड़ के ड्रग व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को बिक्रम मजीठिया के 25 ठिकानों पर रेड की। रेड में 30 से अधिक मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, कई डायरियां, संपत्ति के कई दस्तावेज और सराया इंडस्ट्रीज से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। आज मजीटिया को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया।
बुधवार को मजीठिया की पत्नी विधायक गनीव कौर के चंडीगढ़ स्थिति आवास पर भी विजिलेंस की टीम ने दबिश दी। शिरोमणि अकाली दल ने इस कार्रवाई का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार ने बदले की राजनीति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के आवास पर सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े बारह बजे तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठे किए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विजिलेंस के एआईजी स्वर्णदीप सिंह की अगुवाई में टीम मजीठिया को मोहाली लेकर पहुंची। जांच टीम ने बताया कि मजीठिया के स्टाफ और मजीठा हलके से विधायक उनकी पत्नी गनीव कौर ने पुलिस को किसी तरह का सहयोग नहीं दिया। मजीठिया के खिलाफ मोहाली विजिलेंस थाने में आमदनी से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान एसआईटी को मजीठिया के खिलाफ ड्रग मनी और हवाला कारोबार करने के सबूत मिले हैं।
पद का दुरुपयोग कर बनाई करोड़ों की संपत्ति
जांच में सामने आया है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंत्री रहते हुए पद का दुरुपयोग कर 540 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई। मंत्री बनने से पहले और बाद में संपत्ति का काफी अंतर है। आरोप है कि मजीठिया द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में 161 करोड़ रुपये की नकदी का लेन-देन हुआ। इस केस में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से हर तरह के लेन-देन की जांच की जा रही है। एसआईटी की जांच से स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि यह फंड मजीठिया के कंट्रोल वाली सराया इंडस्ट्रीज के खाते में जमा की गई ड्रग मनी से संबंधित हैं।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत