स्लीपर बस हादसे का शिकार, एक्सप्रेसवे पर पलटी, 2 की मौत, कई घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्लीपर बस हादसे का शिकार, एक्सप्रेसवे पर पलटी, 2 की मौत, कई घायल

-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई अनहोनी

आगरा-लखनऊ हादसा/सिमरन मोरया/- साल 2025 भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। देश में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जैसे अहमदाबाद में विमान हादसा, भूस्खलन या बिजली गिरने की घटनाएं। अब एक और दुखद खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सामने आई है। सुबह करीब 4 बजे दरभंगा से नई दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर गिर गई। यह हादसा हवेलिया गांव के पास, किलोमीटर 103 पर फूड प्लाजा के आगे हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बस में 80 यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55), निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है।

घटना को लेकर एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव का बयान
एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बस बाईं तरफ रेलिंग को तोड़ती हुई सीधे सर्विस रोड पर नीचे जा गिरी। जांच के दौरान ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद के झोंके आ रहे थे, जिस कारण बस का बैलेंस बिगड़ा और वो नियंत्रण से बाहर हो गई, जिसके कारण ये दुखद हादसा हुआ। सूचना मिली है कि पीड़ितों को उत्तर प्रदेश के एक आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
तेज रफ्तार में चल रही एक स्लीपर बस नियंत्रण खो बैठी और एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। पुलिस का अनुमान है कि हादसे के दौरान बस ड्राइवर को नींद के झोंके आ रहे थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए। इटावा के डीएम, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox