छत्तीसगढ़ के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो माओवादी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छत्तीसगढ़ के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो माओवादी

-अबूझमाड़ में चली गोलियों की गूंज

छत्तीसगढ़/सिमरन मोरया/-  नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी भी ये ऑपरेशन जारी है, ऐसे में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। गौरतलब है कि अबूझमाड़ के जंगल में गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की साझा कार्रवाई शुरू हुई। बता दें, पिछले चंद महीनों में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आने के कारण माओवादियों की कमर टूट चुकी है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने कहा, “कल 25 जून की शाम नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों और DRG-STF की संयुक्त टीम के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सर्चिंग के दौरान हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है।“मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक इंसास राइफल, एक .315 हथियार, मेडिकल सामान और कई अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox