
बिहार/सिमरन मोरया/- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। यह लगातार 13वीं बार है जब लालू यादव इस शीर्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस पद पर वापसी की आधिकारिक घोषणा निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने 24 जून, दिन मंगलवार दोपहर बाद की है।
पूर्वे ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल लालू प्रसाद यादव ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित था, लेकिन लालू यादव द्वारा अपना नामांकन वापस न लेने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
लालू प्रसाद यादव का निर्विरोध चुनाव राजद में उनकी अटूट पकड़ और लोकप्रियता का परिचायक है। स्वास्थ्य कारणों से कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उनका कद बरकरार है। इस चुनाव से यह भी स्पष्ट होता है कि पार्टी में उनके नेतृत्व को लेकर कोई चुनौती नहीं है।
निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का निर्वाचन पत्र आगामी 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सौंपा जाएगा। यह बैठक पटना में आयोजित होने की संभावना है, जहां लालू यादव की उपस्थिति और उनके संबोधन का इंतजार पार्टी कार्यकर्ताओं को बेसब्री से रहेगा।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!