
हल्द्वानी/नैनीताल/अनिशा चौहान/ – बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने हल्द्वानी शहर में भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश के चलते फायर स्टेशन के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में एक नवजात बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के अनुसार, कार में कुल सात लोग सवार थे। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और चार दिन का नवजात बच्चा शामिल है। यह परिवार उधम सिंह नगर के किच्छा बरा क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी और परिजन नवजात को लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास हुआ।
शहर के अन्य इलाकों जैसे देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों में भी जलप्रवाह तेज बना हुआ है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह स्वयं सुबह से फील्ड में मौजूद रहीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “स्थिति नियंत्रण में है और पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिससे जलभराव की गंभीर स्थिति नहीं बनी है। शिकायत मिलने पर तुरंत टीमें मौके पर भेजी जा रही हैं।”
ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात हैं और फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यक ना हो तो घरों से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!