केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

- मलबे की चपेट में आए लोग गहरी खाई में जा गिरे

उत्तराखंड/आनिशा चौहान/- उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। यह घटना सुबह करीब 11:20 बजे घटी, जब कई यात्री उक्त मार्ग से होकर केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रहे थे। मलबे की चपेट में आए लोग गहरी खाई में जा गिरे।

इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार जंगल चट्टी गधेरे के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और डी.डी.आर.एफ. (DDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि भूस्खलन के कारण यह घटना घटी। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ द्वारा लगातार क्षेत्र की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, तीन घायल यात्रियों में एक महिला को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो पुरुषों को गंभीर हालत में गौरीकुंड प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, संबंधित अधिकारियों द्वारा नाम-पता जुटाया जा रहा है।

इस क्षेत्र में अब पुलिस की निगरानी में ही यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है और मौसम व भू-संरचनात्मक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक जोखिम न लें और अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox