
पंजाब/आनिशा चौहान/- पंजाब के तरनतारन जिले के गांव ठट्टा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 16 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव ठट्टा निवासी विवेकबीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह के रूप में हुई है, जो ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था।
बताया जा रहा है कि विवेकबीर सिंह का गांव के ही एक युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते जब वह किसी काम से सरहाली की अनाज मंडी गया हुआ था, तभी उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसका चचेरा भाई और अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहाली की पुलिस और डीएसपी लवकेश मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे और घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण था। गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है और लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त