
चमोली/आनिशा चौहान/- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीपलकोटी से लगभग तीन किलोमीटर दूर पाखी क्षेत्र में सिलेंडर से भरा ट्रक (UK-14CA-6696) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सोनू पुत्र लक्ष्मण, निवासी पौड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के अंदर ही फंस गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री मदन सिंह बिष्ट, कोतवाली जोशीमठ के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत, चौकी पीपलकोटी के उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण और फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने घायल चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए 112 वाहन से विवेकानंद हॉस्पिटल पीपलकोटी भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक के पलटने से कुछ समय के लिए बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कर सामान्य कर दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त