ग्रेटर नोएडा बनेगा मेडिकल डिवाइस निर्माण का केंद्र, CM योगी की बड़ी पहल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ग्रेटर नोएडा बनेगा मेडिकल डिवाइस निर्माण का केंद्र, CM योगी की बड़ी पहल

-उत्तर प्रदेश को 'उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं युक्त प्रदेश' बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं युक्त प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ग्रेटर नोएडा में मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नई स्कीम लेकर आयी है। सीएम योगी के विजन को क्रियान्वित करते हुए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-28 में 21 प्लॉट्स के आवंटन की स्कीम लायी है, जिसके जरिए मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स को आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मेडिकल डिवाइस पार्क को देश के सबसे बड़े मेडिकल डिवाइस पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में, इस स्कीम के जरिए न केवल मेडिकल डिवाइस पार्क में निर्माण इकाई लगाने का मौका मैन्युफैक्चरर्स को मिलेगा। बल्कि यह ग्रेटर नोएडा और प्रदेश की इकॉनमी को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।

खास बात यह है कि इस स्कीम के जरिए कैंसर केयर, रेडियोलॉजी समेत विभिन्न प्रकार के मेडिकल इंप्लांट्स व उपकरणों की निर्माण इकाई स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। स्कीम के जरिए 1000 स्क्वेयर मीटर के 16 तथा 2100 स्क्वेयर मीटर के 5 प्लॉट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हैं तथा इनके प्रीमियम अमाउंट समेत विभिन्न पहलुओं का निर्धारण किया जा चुका है।
7 जुलाई तक हो सकेगा आवेदन
मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के अंतर्गत यीडा द्वारा लायी गयी मौजूदा स्कीम के जरिए जिन सेक्टर्स को लक्षित किया जा रहा है उनमें कैंसर केयर, रेडियोलॉजी, इमेजिंग, आईवीडी, इंप्लांट व मेडिकल केयर से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, कार्डियो रेस्पिरेटरी मेडिकल डिवाइसेस तथा रीनल डिवाइसेस व इंप्लांट (जिनमें कैथेटर समेत विभिन्न उपकरण शामिल हैं) मुख्य हैं। प्रक्रिया के अंतर्गत 1000 स्क्वेयर मीटर के 16 प्लॉट्स के लिए रेट ऑफ अलॉटमेंट 7730 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है।
जबकि प्लॉट की प्रीमियम राशि 77.30 लाख तथा रजिस्ट्रेशन अमाउंट 7.73 लाख निर्धारित है। इसी प्रकार, 2100 वर्ग मीटर के प्लॉट्स के लिए भी रेट ऑफ अलॉटमेंट वही तथा प्रीमियम अमाउंट 1.62 करोड़ तथा रजिस्ट्रेशन अमाउंट 16.23 लाख रुपए निर्धारित है।  प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन शुरू हो चुका है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी निवेश मित्र और यीडा की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
यीडा द्वारा मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लायी गयी स्कीम कई मायनों में विशिष्ट है। सेक्टर-28 में स्थित यह प्लॉट्स यमुना एक्सप्रेसवे के समीप हैं जहां से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी काफी नजदीक स्थित हैं। यह प्लॉट्स ग्रेटर नोएडा के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं जहां से इंटरनेशनल फिल्म सिटी, एफ-1 मोटो जीपी ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, डेडिकेटेड एमएसएमई, अपैरल-हैंडीक्राफ्ट व टॉय पार्क भी समीप होंगे, जो इस क्षेत्र की उत्तम कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने के साथ ही वर्ल्ड क्लास एमिनिटीज से युक्त करते हैं। स्कीम के जरिए निर्माण इकाई स्थापित करने वाले उद्यमों को भविष्य में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से भी उत्तम कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे फ्रेट मूवमेंट समेत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के संचालन में मदद मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox