
उत्तराखंड/रामनगर/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड की पर्यटन नगरी रामनगर में शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-309 बाधित हो गया है। हाईवे पर स्थित धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया है, जिससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

कॉर्बेट सफारी के पर्यटक भी फंसे
धनगढ़ी नाला वही मार्ग है जो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध ढिकाला जोन तक जाता है। लिहाज़ा इस रास्ते से सफारी पर जा रहे सैकड़ों पर्यटक बीच रास्ते में ही फंस गए हैं। लगातार हो रही बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण सभी वाहन चालकों को वहीं रोक दिया गया है।

हर साल बनती है परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि धनगढ़ी का यह बरसाती नाला हर साल बारिश के मौसम में उफान पर आ जाता है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही तेज़ बारिश जारी है और जैसे ही नाले में पानी का बहाव तेज हुआ, वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ियाँ रोक दीं।
प्रशासन ने दी चेतावनी
प्रशासन ने एहतियातन लोगों को नाले को पार न करने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल रोक दिया गया है। पानी का स्तर अब भी खतरे के निशान के करीब है, जिससे हालात और खराब होने की आशंका बनी हुई है।
टीम मौके पर तैनात
प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही पानी का स्तर कम होता है, रास्ता बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त