मुंबई/अनीशा चौहान/- बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हाउसफुल’ ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। 6 जून 2025 को रिलीज़ हुई ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। फिल्म के धमाकेदार कंटेंट और मल्टीस्टारर कास्ट ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया है।
क्रूज़ शिप पर सजी हंसी की महाभारत
फिल्म की कहानी एक शानदार क्रूज़ शिप पर आधारित है, जहाँ कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री, डबल क्लाइमेक्स और ज़बरदस्त सस्पेंस का तड़का भी देखने को मिलता है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर और कई सितारों ने मिलकर इस फिल्म को हंसी और थ्रिल का परफेक्ट मिक्सचर बना दिया है। कुल 19 कलाकारों की चमचमाती मौजूदगी ने इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर में शुमार कर दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं फिल्म को लेकर बेहद पॉज़िटिव रही हैं। कोई इसे “हंसी का हाइवे” कह रहा है, तो कोई इसे “कॉमेडी का किलर क्रूज़” बता रहा है। कुछ यूज़र्स ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा – “ये फिल्म नहीं, हंसी का सुनामी है!”
दो दिन में 54 करोड़ की कमाई, थियेटरों में लगी भीड़
बकरीद की छुट्टी का फायदा फिल्म को दूसरे दिन मिला, जब कलेक्शन बढ़कर 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह दो दिन में फिल्म ने कुल 54 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। देशभर के थियेटरों में शो हाउसफुल रहे और लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ता कारवां
ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो ‘हाउसफुल 5’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लेगी। फिल्म की तेज़-तर्रार कॉमेडी, स्टार पावर, और ट्विस्ट से भरी कहानी इसे एक सफल मनोरंजन पैकेज बना देती है।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा