बीजेपी से मनीष कश्यप का इस्तीफ़ा: कहा – “जब खुद को नहीं बचा पाया, तो जनता का क्या करूंगा”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीजेपी से मनीष कश्यप का इस्तीफ़ा: कहा – “जब खुद को नहीं बचा पाया, तो जनता का क्या करूंगा”

-फेसबुक लाइव में छलका दर्द: "जब खुद को नहीं बचा सका, तो जनता का क्या करूंगा"

पटना/अनीशा चौहान/-  बिहार के चर्चित यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से उन्होंने इस फैसले का ऐलान करते हुए भावुक अंदाज़ में कहा “मैं अब बीजेपी में नहीं हूं। जब खुद को ही नहीं बचा पाया तो लोगों की क्या रक्षा करूंगा।”

उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। मनीष ने साफ कर दिया कि वह अब किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे और जनता के मुद्दों को अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिए उठाते रहेंगे।

इस्तीफ़े के पीछे की वजहें क्या हैं?
फेसबुक लाइव में मनीष कश्यप ने बताया कि उन्होंने बीजेपी में इसलिए शामिल होने का निर्णय लिया था ताकि वह जनसमस्याओं को ज़्यादा प्रभावशाली तरीके से उठा सकें। लेकिन जब उनके साथ अन्याय हुआ, तब पार्टी के किसी भी नेता ने उनके पक्ष में खड़ा होने की हिम्मत नहीं दिखाई।

माना जा रहा है कि हाल ही में बिहार के सारण जिले में उनके खिलाफ दर्ज की गई एक एफआईआर इस इस्तीफे की मुख्य वजह बनी। एफआईआर उनके यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक रिपोर्ट को लेकर दर्ज की गई थी, जिसमें महिलाओं की पिटाई का दृश्य दिखाया गया था।

साथ ही, मई 2025 में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में मनीष के साथ हुई मारपीट की घटना ने उनके गुस्से को और भड़का दिया। मनीष का आरोप है कि इस मुश्किल घड़ी में भी पार्टी ने उनका साथ नहीं दिया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
मनीष कश्यप के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। उनके समर्थकों ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया और उनकी ईमानदारी व साहस की सराहना की। वहीं कुछ लोग उन्हें राजनीति में कदम रखने के फैसले के लिए आलोचना कर रहे हैं और इसे एक गलत दिशा में उठाया गया कदम मान रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox