बेंगलुरु में आरसीबी परेड बना मातम: मार्केटिंग हेड निखिल सोसले एयरपोर्ट से गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेंगलुरु में आरसीबी परेड बना मातम: मार्केटिंग हेड निखिल सोसले एयरपोर्ट से गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में  

बेंगलुरु/अनीशा चौहान/-   बेंगलुरु में 4 जून को हुए आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ के मामले में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि निखिल मुंबई भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।

इस मामले में पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है, जो आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स से जुड़े हैं। हिरासत में लिए गए तीन लोगों में किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू शामिल हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है कि कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलने और भगदड़ मचने के लिए किसकी जिम्मेदारी बनती है।

गौरतलब है कि बुधवार को बेंगलुरु में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं था, जिस कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इस घटना के बाद सरकार पर अव्यवस्था के आरोप लगे और कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर कड़े सवाल खड़े हुए। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार भी शामिल हुए थे।

गुरुवार को कब्बन पुलिस थाने में पहली एफआईआर दर्ज की गई जिसमें आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, केएससीए (कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कड़ा कदम उठाया है। गुरुवार देर रात उन्होंने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। सीएम सिद्धारमैया ने माना कि पुलिस ने स्थिति को सही तरीके से नहीं संभाला, जिसके चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भगदड़ मामले ने न केवल राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक नई बहस भी छेड़ दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox