सरकार ने की मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा, विशेष सत्र की मांग हुई खारिज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सरकार ने की मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा, विशेष सत्र की मांग हुई खारिज

अनीशा चौहान/-  सरकार ने संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने यह फैसला सभी जरूरी कार्यों और विधेयकों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

बीमा संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना

इस बार के मानसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई (विदेशी निवेश) की सीमा को 100 प्रतिशत तक करने का प्रस्ताव है। विधेयक का मसौदा तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा इसे संसद में प्रस्तुत किया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं होगा विशेष सत्र

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने की लगातार मांग की जा रही थी। इसके लिए विपक्ष के 16 दलों ने सरकार को एक पत्र भी भेजा था। लेकिन अब सरकार द्वारा मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा।

विपक्ष के सवाल जारी

विपक्ष का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र की मांग की जा रही थी। अब जब सरकार ने विशेष सत्र की संभावना खारिज कर दी है, तो विपक्ष ने सरकार से इन मुद्दों पर संसद में जवाब देने की मांग तेज कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox