
अनीशा चौहान/- सरकार ने संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने यह फैसला सभी जरूरी कार्यों और विधेयकों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

बीमा संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना
इस बार के मानसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई (विदेशी निवेश) की सीमा को 100 प्रतिशत तक करने का प्रस्ताव है। विधेयक का मसौदा तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा इसे संसद में प्रस्तुत किया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं होगा विशेष सत्र
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने की लगातार मांग की जा रही थी। इसके लिए विपक्ष के 16 दलों ने सरकार को एक पत्र भी भेजा था। लेकिन अब सरकार द्वारा मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा।
विपक्ष के सवाल जारी
विपक्ष का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र की मांग की जा रही थी। अब जब सरकार ने विशेष सत्र की संभावना खारिज कर दी है, तो विपक्ष ने सरकार से इन मुद्दों पर संसद में जवाब देने की मांग तेज कर दी है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त