कोविड का नया वैरिएंट NB.1.8.1 तेजी से फैला रहा संक्रमण, WHO ने जारी किया अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोविड का नया वैरिएंट NB.1.8.1 तेजी से फैला रहा संक्रमण, WHO ने जारी किया अलर्ट

-ओमिक्रॉन परिवार का नया स्वरूप कई देशों में फैला, भारत में भी मिले मामले

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 के नए वैरिएंट NB.1.8.1 को लेकर चेतावनी जारी की है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन परिवार से जुड़ा है और तेजी से दुनिया भर में फैल रहा है। WHO के अनुसार, कोविड टेस्ट की पॉजिटिविटी दर 11 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो जुलाई 2024 के बाद सबसे अधिक है। इस नए वैरिएंट को “निगरानी के तहत वैरिएंट” (Variant Under Monitoring – VUM) की श्रेणी में रखा गया है। फिलहाल इसके जोखिम को कम आंका गया है, लेकिन सतर्कता जरूरी मानी जा रही है।

क्या है NB.1.8.1 वैरिएंट?

यह नया वैरिएंट सबसे पहले जनवरी 2025 में चीन में सामने आया था। यह JN.1 वैरिएंट का उपवंश है। इसकी तेज़ी से फैलने की क्षमता के चलते दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ सतर्क हो गए हैं।
चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, यह वर्तमान में चीन में प्रमुख स्ट्रेन बन चुका है। इसके मामले हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, ताइवान जैसे क्षेत्रों में भी देखे गए हैं। अमेरिका में यह वैरिएंट कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया समेत कई राज्यों में रिपोर्ट हुआ है।

क्या हैं इसके लक्षण?

NB.1.8.1 वैरिएंट के लक्षण आमतौर पर अन्य कोविड स्ट्रेनों जैसे ही हैं, लेकिन कुछ विशेष लक्षण भी देखे गए हैं। इनमें शामिल हैं:

1.सर्दी, खांसी और गले में खराश

2. हल्का बुखार (37.6°C से 38.1°C)

3. थकान और सिरदर्द

4. भूख न लगना, मतली और पेट से जुड़ी समस्याएं

WHO के मुताबिक, यह वैरिएंट मानव कोशिकाओं से जल्दी जुड़ जाता है, जिससे यह ज्यादा संक्रामक बन जाता है। हालांकि, इसके कारण गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता कम देखी गई है।

बचाव के उपाय क्या हैं?

विशेषज्ञों और WHO की ओर से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ से बचने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और टीकाकरण को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।

वर्तमान में उपलब्ध कोविड-19 के टीके NB.1.8.1 वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी माने जा रहे हैं। भारत में भी इस वैरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

सतर्क रहें, घबराएं नहीं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही यह वैरिएंट तेजी से फैल रहा हो, लेकिन अभी तक यह घातक नहीं साबित हुआ है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और सतर्कता बेहद आवश्यक है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox