मसूरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मसूरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार

-दो युवकों की मौत, एक घायल -गलोगी पावर हाउस के पास हुआ हादसा, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मसूरी/देहरादून/अनीशा चौहान/-  मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक चला रेस्क्यू अभियान
सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में चले रेस्क्यू अभियान में अंधेरा और खाई की गहराई सबसे बड़ी चुनौती बनी रही। राहत कार्य रात 1 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चला। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले और 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें देहरादून कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।

कार में थे तीन युवक, एक ने कूदकर बचाई जान
सीओ मनोज असवाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के समय एक युवक ने कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष त्रिखा और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा, निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के रूप में हुई है।

देहरादून से मसूरी घूमने आए थे तीनों युवक
पुलिस के अनुसार तीनों युवक देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे और लौटते समय गलोगी पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
घायल युवक आयुष्मान त्रिखा ने हादसे की सूचना मेजर अंशुमान त्रिखा को सरकारी नंबर पर वॉट्सऐप कॉल के जरिए दी।

फायर ऑफिसर ने बताया रेस्क्यू में आई मुश्किलें
फायर ऑफिसर धीरज ने जानकारी दी कि खाई अत्यंत गहरी थी और अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में रेस्क्यू टीम को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है।

परिवार में पसरा मातम, रिश्तेदारों का बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक आयुष्मान के पड़ोसी उसके पिता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान बेहद घबराया हुआ था और उसे तुरंत देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि तीनों युवक रिश्तेदार थे – मृतकों में एक आयुष्मान का चाचा का बेटा था और दूसरा ताऊ का बेटा।

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मसूरी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी और चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox