कांग्रेस के पूर्व मंत्री का पीए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ISI से संबंधों का खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस के पूर्व मंत्री का पीए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ISI से संबंधों का खुलासा

-राजस्थान के जैसलमेर में पकड़ा गया शकूर खान, पाकिस्तान को भेजता था संवेदनशील जानकारी

जैसलमेर/राजस्थान/अनीशा चौहान/–  राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक शकूर खान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

बिना अनुमति के पाकिस्तान की यात्राएं
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शकूर खान पिछले कुछ वर्षों में 6-7 बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है और वह सरकारी अनुमति के बिना इन यात्राओं पर गया था। इससे एजेंसियों को उस पर शक हुआ और निगरानी शुरू की गई।

मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर, संदिग्ध गतिविधियों के सबूत
जांच एजेंसियों ने शकूर खान के मोबाइल फोन से कई पाकिस्तानी नंबर बरामद किए हैं। पूछताछ में वह इन नंबरों के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सका।

सूत्रों के अनुसार, खान पर सीमावर्ती क्षेत्रों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह जैसलमेर जिला कंट्रोल रूम में तैनात था, जिससे उसे गोपनीय सूचनाओं तक सीधी पहुंच थी।

हालांकि अभी तक उसके फोन से कोई सैन्य वीडियो या फोटो नहीं मिले हैं, लेकिन यह जरूर पाया गया है कि कई महत्वपूर्ण फाइलें डिलीट की गईं थीं। शकूर को अब आगे की पूछताछ के लिए जयपुर भेजा गया है।

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला तेज
इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा “शकूर खान पर ISI के लिए जासूसी करने के पुख्ता सबूत हैं। वह कांग्रेस मंत्री का सहायक था और कई बार पाकिस्तान गया। यह कांग्रेस की पाकिस्तान-परस्ती का नया प्रमाण है।”

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि उच्च मुख्यालय से मिले अलर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई।
जांच में शकूर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता से करीबी संबंध होने की भी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही एजेंसियां उसके बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों और यात्रा विवरणों की गहन जांच कर रही हैं।

हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
सूत्रों की मानें तो इस मामले में और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है और अगले कुछ दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। शकूर के संपर्कों और पिछले वर्षों की गतिविधियों की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox