विकसित कृषि संकल्प अभियान, ’किसानों के लिए वैज्ञानिक समाधान’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकसित कृषि संकल्प अभियान, ’किसानों के लिए वैज्ञानिक समाधान’

-इस अभियान से किसानों तो पंहुचेगी कृषि की नवीनतम तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी

नजफगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोर्या/- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2025 का क्रियान्वयन 29 मई से 12 जून, 2025 से देशभर में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देश भर के गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि की नवीनतम तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की
जानकारी को किसानों तक सीधा पहुंचाना है एवं साथ ही आधुनिक तकनीकों से खरीफ फसल प्रबंधन और
उत्पादकता वृद्धि के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

यह अभियान विकसित भारत के लिए विकसित खेती व किसानों को समृद्ध करने हेतु महत्वपूर्ण कदम है क्योकिं इस अभियान में ’’लैब टू लैंड’’ विजन के साथ विज्ञान एवं वैज्ञानिक किसानों के खेत में पहुंचेंगे। इस अभियान में 700 जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दल 1.5 करोड़ से अधिक किसानों से सीधा संवाद स्थापित करेगें।

दिल्ली क्षेत्र में विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि विज्ञान केन्द्र, दिल्ली एवं कृषि इकाई, विकास विभाग, दिल्ली सरकार ने भी देशभर के साथ दिल्ली देहात में 29 मई से 12 जून, 2025 तक विशेष अभियान चलाने हेतु तैयार कर ली है। यह अभियान के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के तीन प्रमुख जिले दक्षिण-पश्चिम जिला, उत्तर-पश्चिम जिला तथा उत्तरी जिला
के विभिन्न गांवो के 40 जगहों को चयनित किया है, जिसमें लगभग 80 से अधिक गांवों की भागीदारी होगीं
एवं 50,000 से अधिक किसानों का वैज्ञानिकों से सीधा संवाद स्थापित होगा। इस अभियान के दौरान प्रत्येक दिन दो टीम 03 गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिसमें 600 से अधिक किसानों की भागीदारी होगी एवं हर टीम में 4-5 विषय विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों की अधिकारी, नन्वोमेषी किसान आदि शामिल होगें, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली के भी वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों के साथ नवीनतम जानकारी साझा करेगें। इस अभियान के दौरान, किसानों को आगामी खरीफ फसलों से सम्बंधित आधुनिक तकनीकों के की

जानकारी के साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग,
प्राकृतिक खेती, पशुओं का रखरखाव, बागवानी एवं फलों की खेती के साथ साथ किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से योजनाओं एवं नवीनतम जानकारी साझा करेगें एवं साथ में किसानों से
फीडबैक लेना एवं उनके द्वारा किए गए नवाचार का भी डाक्यमेन्टेशन करने जैसे आदि कार्य शामिल किए गए
है।

इस अभियान हेतू कृषि विज्ञान केन्द्र, दिल्ली एवं कृषि इकाई, विकास विभाग, दिल्ली सरकार की टीम
दिल्ली देहात के विभिन्न गांवों का दौरा करके किसानों को कार्यक्रम हेतु जागरुक कर रही है एवं साथ ही युवा,
प्रगतिशील किसानों, महिला किसानों से विकसित खेती व किसानों को समृद्ध करने हेतू इस महत्वपूर्ण अभियान
में कदम से कदम बढ़ाने का आह्वान कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox