एटीए अवेयरनेस रन और वृंदावन रन 2025 में बीआरजी ग्रुप का जलवा’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एटीए अवेयरनेस रन और वृंदावन रन 2025 में बीआरजी ग्रुप का जलवा’

-’दिल्ली एयरपोर्ट से वृंदावन तक गूंजा “मिशन फिट बहादुरगढ़” का नारा’ -’दीपक व किरण छिल्लर बने ब्रांड एंबेसडर, पिता-पुत्र की जोड़ी बनी मिसाल’

बहादुरगढ़/सिमरन मोर्या/- देशभर में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाले बहादुरगढ़ रनर ग्रुप (बी आर जी ) ने एक बार फिर अपने जज़्बे और समर्पण से सबका ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में आयोजित एटीए अवेयरनेस रन 2025 (दिल्ली एयरपोर्ट) और वृंदावन रन 2025 में बी आर जी की शानदार मौजूदगी रही। इन आयोजनों में टीम ने न केवल भाग लिया, बल्कि अनुशासन, ऊर्जा, परिवारिक एकता और सामाजिक संदेशों के साथ एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

एटीए अवेयरनेस रन 2025 : हवाई अड्डे से उठा जागरूकता का संदेश
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित एटीए अवेयरनेस रन का उद्देश्य था- यात्रियों और कर्मचारियों में आपसी सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना। आयोजन का नारा था – “Be a Responsible Traveller, Respect Airport & Airline Staff”।

इस आयोजन में बहादुरगढ़ रनर ग्रुप (बी आर जी ) के 50 से अधिक धावकों ने भाग लिया। लाल-सफेद यूनिफॉर्म में सजे (बी आर जी ) धावकों ने एयरपोर्ट के परिसर में अपनी उपस्थिति से एक नया जोश भर दिया।

इस अवसर पर एक पिता-पुत्र की जोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने क्रमशः 5 किमी और 2 किमी की दौड़ पूरी कर सभी को यह संदेश दिया कि फिटनेस की शुरुआत परिवार से होती है।

(बी आर जी ) के अन्य प्रतिभागियों में अभय टेटे, नरेंद्र जांगरा, तनव कलकल, रणबीर, सत्यवान सहित अनेक सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया। दर्शकों और आयोजकों ने (बी आर जी ) के सामूहिक प्रदर्शन को ‘परिवार और समाज से जुड़ी फिटनेस संस्कृति’ का प्रतीक बताया।

वृंदावन रन 2025 : धार्मिक नगरी में दिखा अनुशासन और ऊर्जा का संगम
रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में आयोजित वृंदावन रन 2025 में (बी आर जी ) टीम ने पूरी शक्ति और अनुशासन के साथ भाग लिया।

टीम ने अपनी पारंपरिक लाल-सफेद यूनिफॉर्म में एकरूपता, अनुशासन और टीम भावना का सुंदर प्रदर्शन किया। दौड़ के दौरान टीम ने वृंदावन की गलियों को “मिशन फिट बहादुरगढ़” के नारों से गूंजा दिया।

महिला और पुरुष : दोनों वर्गों में भागीदारी कर बी आर जी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि फिटनेस केवल पुरुषों तक सीमित नहीं, यह समाज के हर वर्ग की ज़िम्मेदारी है।

विजेता धावकों ने रचा इतिहास
बीआरजी के कई धावकों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में पदक जीतकर टीम को गौरवान्वित कियाः

धर्मवीर (40$) : 5 किमी – प्रथम स्थान

धर्मवीर सैनी (50$) : 5 किमी – प्रथम स्थान

पूनम (30$) : 10 किमी – द्वितीय स्थान

नसीब चंद (50$) : 5 किमी – तृतीय स्थान

शलभ खरे (40$) : 10 किमी – तृतीय स्थान

ब्रह्म प्रकाश मान (50$) :10 किमी – तृतीय स्थान

अशोक शर्मा (60$) : 5 किमी – द्वितीय स्थान

गुलाब सिंह (30$) : 10 किमी – तृतीय स्थान

दीपक और किरण छिल्लर को मिला ब्रांड एंबेसडर का सम्मान
बीआरजी के संस्थापक और “मिशन फिट बहादुरगढ़” अभियान के जनक दीपक छिल्लर और फिट इंडिया एंबेस्डर  डा. किरण छिल्लर को आयोजन समिति द्वारा ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। दोनों को मंच पर विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।

निष्कर्षः रनिंग से आगे बढ़ता एक आंदोलन
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने इन आयोजनों में यह स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए रनिंग सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, फिटनेस जागरूकता और सामुदायिक एकता का एक सशक्त माध्यम है।

बीआरजी का अनुशासन, प्रदर्शन और उद्देश्य उन सभी के लिए एक प्रेरणा है जो अपने जीवन में फिटनेस को शामिल कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं।“मिशन फिट बहादुरगढ़” अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान का रूप लेता जा रहा है – जिसका नेतृत्व बीआरजी कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox