नगर निगम की लापरवाही से पालम क्षेत्र की जनता झेल रही परेशानी- सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नगर निगम की लापरवाही से पालम क्षेत्र की जनता झेल रही परेशानी- सोलंकी

-सड़क और नाले की दुर्दशा से आए दिन हो रहे हैं हादसे, उपायुक्त से मिलकर सोलंकी ने उठाई आवाज

द्वारका/नई दिल्ली/- नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के तहत नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पालम एक्सटेंशन क्षेत्र के निवासी और राहगीर गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ब्रह्म अपार्टमेंट से जाट चौपाल तक नाले की सफाई के लिए तोड़ी गई नाले की स्लैब की मरम्मत अब तक नहीं की गई है, जिससे बच्चों के नाले में गिरने व लोगों को भारी असुविधा हो रही है। हालांकि सड़क और नाले की दुर्दशा को लेकर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं समाजसेवी रणबीर सिंह सोलंकी ने नजफगढ़ निगम जोन के उपायुक्त से मिलकर इस मामले के खिलाफ आवाज उठाई है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जी-ब्लॉक स्थित 116 सत्यनारायण मंदिर के पास नाले की सफाई के लिए तीन महीने पहले सड़क को खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बच्चे गिर चुके हैं और स्कूटी सवार घायल हो चुके हैं। परशुराम जयंती के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान कई वृद्ध महिलाएं भी इस गड्ढे में गिर गईं। सत्यनारायण मंदिर और आंबेडकर भवन के प्रधान कृष्ण कुमार तंवर ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उपायुक्त से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन
फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं समाजसेवी रणबीर सिंह सोलंकी ने इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं और नागरिकों को हो रही असुविधा की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान उपायुक्त ने सोलंकी को आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत और सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। सोलंकी ने इसके अतिरिक्त द्वारका सेक्टर-3 स्थित आदर्श अपार्टमेंट और पालम ड्रेन के बीच जमा कचरे को भी तत्काल हटवाने की मांग की, जिस पर भी प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox