आत्माओं के प्रति भी अपना फर्ज निभा रही है अभिनव समाज संस्था

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आत्माओं के प्रति भी अपना फर्ज निभा रही है अभिनव समाज संस्था

-इस बार 253 लावारिस अस्थियों को लेकर हरिद्वार पंहुचें संस्था के पदाधिकारी, विधि विद्यान से किया विसर्जन

दिल्ली/हरिद्वार/शिव कुमार यादव/- आज के युग में रिश्ते भी मतलबी हो गए है। आज वही अपना है जिससे कोई मतलब है वर्ना रिश्ते कब बदल जाए ये पता भी नही चलता। हालांकि इस दूनिया में बिना मां-बाप के कोई नही आता और जब आता है तो उसके रिश्तेदार भी होते है। लेकिन ये बात अलग है कि कई बार रिश्ते मतलब के लिए ही बनाए जाते हैं। ऐसे में जिनसे कोई मतलब नही होता वो बेसहारा या लावारिस बन जाते हैं। वर्षों से ऐसे ही बेसहारा और लावारिस लोगों का सहारा अभिनव समाज संस्था बनी हुई है जो न सिर्फ बूढ़े-बुजुर्गों को वृद्धा आश्रम में निःशुल्क सहारा देती है बल्कि अस्पतालों के बाहर गरीबों व बेसहाराओं को खाना खिलाती है। इतना ही नही दिल्ली के श्मशानों से लावारिस अस्थियों को एकत्र कर उनका हरिद्वार में विधि विधान से विसर्जन कर मोक्ष दिलाने के पुण्य का भी काम कर रही है।

सोमवार को भी अभिनव समाज संस्था उत्तमनगर दिल्ली के पदाधिकारी छठी बार लगभग 253 लावारिस अस्थियां लेकर हरिद्वार के कनखल सती घाट पहुंचे। जहां विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर फूल चढ़ाकर लावारिस अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अभिनव समाज के अध्यक्ष जी के गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था कई सालों से बेसहारा लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था सरकारी अस्पतालों के सामने तीमारदारों व गरीबों को भोजन खिलाना, बेसहारा वृद्ध लोगों के लिए वृद्धा आश्रम खोलकर उनकी सेवा करना जैसे सामाजिक व पारिवारिक कर्त्तव्यों का पालन कर रही है।  

श्री गुप्ता का कहना है कि वह और उनकी संस्था हर बेसहारा का सहारा बनना चाहते हैं। हर भूखे को भोजन देना और हर बेसहारा को सहारा देना संस्था का मूल सिद्धांत है। उन्होंने समाज से भी अपील की है कि जो लोग हमारी संस्था की सदस्यता लेना चाहते हैं या संस्था को कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो गूगल पर अभिनव समाज डालकर उसकी मेल आईडी और वेबसाइट पर जाकर सदस्यता ले सकते हैं और इस पुनीत कार्य में सहयोग भी कर सकते हैं।

वहीं संस्था की सचिव रिया ने कहा कि अगर आप भी अभिनव समाज संस्था के द्वारा बेसहारा लोगों का सहारा बनना चाहते हैं तो गूगल पर अभिनव समाज संस्था सर्च करें और सदस्यता ग्रहण करें या सहयोग करें। ताकि हम और अधिक उर्जा के साथ काम कर सकें और देश के हर बेसहारा का सहारा बन सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox