
चारामा, कांकेर/शिव कुमार यादव/- हिमांशु ब्यूटी पार्लर एकेडमी चारामा जिला कांकेर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्टूडेंट के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दो महीने से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्रा महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर हिमांशु ब्यूटी पार्लर एकेडमी की संचालिका चंद्रकांति नागे ने प्रशिक्षणार्थियों का आह्वान किया कि अपना रोजगार ईमानदारी और मधुर व्यवहार से करके ही आप आगे बढ़ सकते हैं। व्यवहार बिना किसी भी काम में सफलता नहीं पाई जा सकती।
कार्यक्रम की मुख़्य अतिथि डॉक्टर ममता रामटेके और विशेष अतिथि हेमलता सोनी कोरर भानु प्रतापपुर ने गायत्री माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। चंद्रकांति नागे ने बताया कि कार्यक्रम में बीस प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। उन्हें चंद्रकांति नागे की ओर से थ्रेडिंग चेयर,वैक्स हीटर,हेयर डायल, पेन, डायरी कॉपी और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। चंद्रकांति ने बताया कि उनसे प्रशिक्षित बच्चे प्रदेश के विभिन्न जिलों में पचास से ज़्यादा पार्लर चलाकर सम्मानपूर्वक ज़िंदगी गुजर बसर कर रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नई उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गायत्री साहू, आरती नेताम, महेश्वरी, गुनेश्वरी, भगवती, तनुजा देवांगन, दिव्या देवांगन, प्रमिला साहू, हेमलता सोनी, ज्योति, दिव्या, रामेश्वरी, अनिता व सुनीता रजक भी उपस्थित थे।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत