पूर्वोत्तर राज्यों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्वोत्तर राज्यों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस

-मुकेश अंबानी का ऐलान, पूर्वोत्तर राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र लगायेंगे

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पूर्वोत्तर राज्यों में बुनियादी तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 75000 करोड़ रूपये का निवेश करने जा रही है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनका समूह पूर्वोत्तर राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र की स्थापना, अपनी दूरसंचार सेवाओं, खुदरा कारोबार एवं स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने यहां ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में कहा कि उनका समूह क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू उपभोग के उत्पादों के लिए कारखानों में निवेश करेगा और मणिपुर में 150 बिस्तर वाला कैंसर अस्पताल स्थापित करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ रिलायंस ने पिछले 40 वर्ष में इस क्षेत्र में करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हम 75,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के साथ अगले पांच वर्ष में निवेश को दोगुना कर देंगे।’’

जीवन को बेहतर बनाने की आकांक्षा
उद्योगपति ने कहा कि इससे 25 लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। समूह पूर्वोत्तर की 4.5 करोड़ आबादी में से अधिकतर के जीवन को बेहतर बनाने की आकांक्षा रखता है। अंबानी ने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के साथ छह प्रतिबद्धताएं कर रहे हैं। समूह की दूरसंचार इकाई जियो ने पहले ही 50 लाख से अधिक 5जी ग्राहकों के साथ 90 प्रतिशत आबादी को सेवाएं दी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस साल इस संख्या को दोगुना कर देंगे। जियो की प्राथमिकता कृत्रिम मेधा (एआई) की क्रांतिकारी शक्ति को सभी स्कूल, अस्पताल, उद्यम और घर तक पहुंचाना होगी।’’ अंबानी ने कहा कि प्रतिभा के प्रौद्योगिकी और क्षमता के संपर्क से मिलने से हमारा पूर्वोत्तर क्षेत्र आगे बढ़ेगा। उद्योगपति ने साथ ही कहा कि रिलायंस खुदरा किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रमुख खाद्य पदार्थों, फलों और सब्जियों की खरीद में व्यापक वृद्धि करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू उपभोग के उत्पादों के लिए कारखानों में भी निवेश करेंगे और इस क्षेत्र की शानदार कारीगर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगे।’’

अंबानी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में रिलायंस पूर्वोत्तर में सौर ऊर्जा के उत्पादन को व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कचरे को संपदा में बदलने के दृष्टिकोण के अनुरूप रिलायंस 350 एकीकृत संपीड़ित बायोगैस संयंत्र स्थापित कर क्षेत्र की विशाल ‘‘बंजर भूमि को संपदा भूमि’’ में तब्दील कर देग। ‘‘यह जैविक कचरे को गैस में बदल देगा, जिसका उपयोग परिवहन में सीएनजी की तरह और उद्योगों में ईंधन एवं रसोई में खाना पकाने के लिए किया जा सकता है।’’ अंबानी ने कहा कि समूह की परोपकारी शाखा रिलायंस फाउंडेशन पूर्वोत्तर में कैंसर की सर्वोत्तम देखभाल उपलब्ध कराएगी।

मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ सहयोग
उन्होंने कहा, ‘‘ मणिपुर में 150 बिस्तर वाला व्यापक कैंसर अस्पताल…। हम जीनोमिक डेटा का उपयोग करके स्तन कैंसर की देखभाल पर मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ सहयोग कर रहे हैं। गुवाहाटी में हमने एक उन्नत आणविक निदान एवं अनुसंधान प्रयोगशाला बनाई है। यह भारत में सबसे बड़ी जीनोम अनुक्रमण क्षमताओं में से एक होगी। हम पूर्वोत्तर को एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र तथा अनुसंधान केंद्र बनाने के लिए तत्पर हैं।’’ अंबानी ने कहा कि पूर्वोत्तर विभिन्न खेलों में विश्व स्तरीय प्रतिभाओं का खजाना है। रिलायंस फाउंडेशन सभी आठ राज्यों के साथ मिलकर ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा, जो भविष्य में हमारे युवाओं को ओलंपिक में पदक विजेता बनने के लिए तैयार करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ रिलायंस के लिए, ऐसे क्षेत्र के सपनों को पूरा करना सौभाग्य की बात है जिसकी आर्थिक वृद्धि दर सबसे तेज है और जिसकी आबादी भारत में सबसे युवा है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए उन्होंने कहा, ‘‘ आपने कुछ अविश्वसनीय और अकल्पनीय हासिल किया है। आप पूर्वोत्तर को हाशिये से उठाकर भारत के विकास मानचित्र के केंद्र में ले आए हैं…इसे आपने हाशिये से भारत की प्रमुख विकास गाथा का हिस्सा बनाया।’’

अंबानी ने कहा, ‘‘ आपके मार्गदर्शन में, हम उद्योग जगत के लोग सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर पूर्वोत्तर को एक प्रेरणादायी मॉडल बनाने के लिए काम करेंगे, ताकि हम बाकी दुनिया को दिखा सकें… कि हम कैसे प्रगति कर सकते हैं, कैसे विकास कर धरती मां का ख्याल रख सकते हैं, कैसे लक्ष्मी माता हर घर तक पहुंच सकती है और कैसे भारत माता वास्तव में अपने सभी बच्चों को अपने असीम प्रेम से गले लगाती है।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox