सावधान…दिल्ली एनसीआर में कोविड की दस्तक,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावधान…दिल्ली एनसीआर में कोविड की दस्तक,

-दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना के दो नए मरीज मिले

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सावधान दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसकारण देश एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आता दिख रहा है। जहां हाल ही में दिल्ली में नए केस सामने आए थे, अब गुरुग्राम में भी कोविड-19 ने दस्तक दे दी है। जिले में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

मामले में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग और 31 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं। खास बात यह है कि महिला हाल ही में मुंबई यात्रा से लौटी थीं। लौटने के बाद उन्हें कोरोना के लक्षण महसूस हुए और जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बुजुर्ग व्यक्ति की जानकारी भी सामने आई है, और उनके संपर्क की जांच की जा रही है।

गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं लेकिन सतर्क रहें। विभाग का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

कोरोना के सामान्य लक्षण
-बुखार या ठंड लगना
-गले में खराश
-खांसी और थकान
-सांस लेने में दिक्कत
-सिरदर्द या बदन दर्द
-स्वाद और गंध का चले जाना
-नाक बहना या बंद होना

बचाव के उपाय
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
-हाथों को नियमित रूप से साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करें
-खांसते या छींकते समय मुंह ढकें
-बीमार महसूस होने पर घर पर रहें और जांच कराएं
-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
-वैक्सीन की बूस्टर डोज़ अवश्य लें

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox