नजफगढ़ नाले पर दिल्ली सरकार बनायेगी 60 किलोमीटर लंबा रोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ नाले पर दिल्ली सरकार बनायेगी 60 किलोमीटर लंबा रोड़

-नाले के दोनों तरफ बनेगी दो लेन रोड़, 600 करोड़ आएगी लागत,

दिल्ली/एनसीआर/शिव कुमार यादव/- दिल्ली एनसीआर में यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार नजफगढ़ नाले के दोनो किनारों पर दो लेन की रोड़ का निर्माण करने जा रही है। इस योजना पर 600 करोड़ रूपये खर्च होने की संभावना है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में झटीकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक नाले के बाएं किनारे पर 5.94 किलोमीटर लंबी दो लेन की सड़क बनाई जाएगी। दूसरे चरण में छावला ब्रिज से बसईदारापुर ब्रिज तक दोनों किनारों पर दो लेन की सड़क बनाई जाएगी. इसकी कुल लंबाई 54.83 किलोमीटर होगी।

इस सड़क को दिल्ली के प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाएगा। इनमें इनर रिंग रोड (बसईदारापुर), आउटर रिंग रोड (केशवपुर), पंखा रोड (विकासपुरी), नजफगढ़ रोड (ककरोला-द्वारका एक्सप्रेसवे) और अन्य महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं, जो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाती है। इससे पश्चिमी दिल्ली के अनेक हिस्सों से हवाई अड्डे की दूरी भी कम हो जाएगी। नजफगढ़, द्वारका, विकासपुरी, ककरोला, बापरोला, निलोठी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग और छावला जैसे इलाकों के साथ-साथ फरूखनगर, गुरूग्राम और झज्जर के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox