यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

-एटीएस ने नोएडा और वाराणसी में अवैध वीजा व पाक के लिए जासूसी करने वालों को पकड़ा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नोएडा और वाराणसी में अलग-अलग अभियानों में दो व्यक्तियों को अवैध वीजा सुविधा के नाम पर धन उगाही करने और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एटीएस के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली  के सीलमपुर निवासी मोहम्मद हारुन को नोएडा से बृहस्पातिवार को गिरफ्तार किया गया है। हारुन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। एटीएस उत्तर प्रदेश को यह सूचना मिली थी कि हारून जो कबाड़ का काम करता है, पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली कर रहा है तथा उसके साथ राष्ट्र हित से जुड़ी सुरक्षा सम्बन्धित सूचना साझा कर देश- विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

बयान के अनुसार एटीएस की छानबीन में यह तथ्य प्रकाश में आया कि हारून लगातार मुजम्मल हुसैन नाम के व्यक्ति के संपर्क में है, जो पाकिस्तान का रहने वाला है और पाकिस्तानी उच्चायोग, नई दिल्ली में काम करता है। एटीएस के मुताबिक हारुन से पूछताछ से पता चला कि उसकी पाकिस्तान में रिश्तेदारी है जिस कारण वहां जाने-आने के कारण पाकिस्तान उच्चायोग में वह मुजम्मल हुसैन के संपर्क में आया।

बयान में कहा गया कि मुजम्मल हुसैन के कहने पर हारुन ने कई बैंक खाते उपलब्ध कराए, जिनमें मुजम्मल हुसैन ने वीजा प्राप्त करने वाले अपने ग्राहकों से पैसे डलवाए। एजेंसी के अनुसार हारुन कुछ कमीशन लेकर इन पैसों को मुजम्मल के बताए हुए स्थान/व्यक्ति को नकद दे देता था, जिसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जाता था।

पाकिस्तान उच्चायोग, नई दिल्ली के उपरोक्त कर्मचारी मुजम्मल हुसैन को भारत सरकार द्वारा अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुये देश छोड़ने का आदेश दिया जा चुका है। हारुन के खिलाफ एटीएस थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसके पास से दो मोबाइल फोन के अलावा 16 हजार रुपये से अधिक नकद रुपये बरामद हुए।

इसी तरह एटीएस ने वाराणसी में समानांतर अभियान में एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोशीपुरा निवासी तुफैल के रूप में हुई। एटीएस के बयान में कहा गया, “कथित तौर पर तुफैल कई पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में था और प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी समूह तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो सक्रिय रूप से साझा कर रहा था।“

एटीएस सूत्रों ने खुलासा किया कि तुफैल 600 से ज़्यादा पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था, जिसमें फ़ैसलाबाद की नफीसा नाम की एक महिला भी शामिल है, जिसका पति कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना में सेवारत अधिकारी है। एटीएस ने बताया कि तुफैल को बृहस्पतिवार को वाराणसी के आदमपुर से गिरफ्तार किया गया। लखनऊ के एटीएस थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox