
उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने यह वीरता पुरस्कार उनके माता-पिता को सौंपा। अपने बेटे की वीरता पर गौरव महसूस करते हुए, शौर्य चक्र प्राप्त करते समय माता-पिता की आंखें नम हो गईं।


14 अगस्त 2024 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सर के शिवगढ़ धार क्षेत्र में आतंकियों से लोहा लेते हुए कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे। वे भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट में तैनात थे। देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले कैप्टन दीपक सिंह की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!